Video Of Day

Breaking News

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के रिकार्ड 1264 नये मामले, संक्रमण से 11 और मौत

COVID-19: 11 more deaths, 1264 fresh cases in Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को रिकार्ड 1264 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 57414 हो गयी जिनमें से 14762 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 833 हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई जिनमें भरतपुर, जयपुर में तीन-तीन, गंगानगर, उदयपुर में दो-दो, बीकानेर में एक और संक्रमित की मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 223 हो गयी है। वहीं बीते चौबीस घंटे में सामने आए नये मामलों में कोटा में 200, जयपुर में 157, जोधपुर में 133, सीकर में 91, अजमेर में 80, बीकानेर में 78, अलवर में 73, भीलवाड़ा में 59, उदयपुर में 53, भरतपुर में 50, चित्तौड़गढ़ में 40, पाली में 34, बाड़मेर में 32 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा गंगानगर में 25, झालावाड़ में 23, हनुमानगढ़, करौली में 21—21, राजसमंद में 20,धौलपुर में 19, जालौर में 14, चूरू में 12, बांरा में 9, नागौर में 8, दौसा में 7, प्रतापगढ में 4, सवाईमाधोपुर में एक नया मामला आया है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3444Uox
via IFTTT

No comments

COMMENT YOUR THOUGHT LET ME KNOW