Video Of Day

Breaking News

रिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सुशांत की बहन अब फैंस से कर रहीं ये रिक्वेस्ट, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

सुशांत की बहन ने शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस भी न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी से सच्चाई का साथ देने की अपील की है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "चलिए एक साथ खड़े होते हैं... सत्य के लिए एक साथ खड़े होते हैं। #Indiaforsushant #Godpleasehelpus #Seekingstrengthandunity"

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने मुंबई में बिहार पुलिस को बयान दर्ज कराया

इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस ने कमेंट किया है कि वो उनके साथ हैं। वो सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं। 

श्वेता सिंह कीर्ति के पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट्स

श्वेता सिंह कीर्ति के पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट्स 

बता दें कि पिता द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के कुछ घंटों के बाद भी श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सुशांत की प्रार्थना सभा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है, "अगर सच्चाई मायने नहीं रखती, तो कभी कुछ नहीं मायने रखेगा।"

सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में कुछ दिनों पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर दर्ज कराया है। 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले की जांच करते हुए मुंबई पुलिस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है। 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2CRkGYH
via IFTTT

No comments

COMMENT YOUR THOUGHT LET ME KNOW