लंबे ब्रेक के बाद 'नागिन 4' के सेट पर आकर खुश हैं राखी विजान, लेकिन इस बात का है गम
मुंबई: अभिनेत्री राखी विजान का कहना है कि 'नागिन 4' की टीम लंबे ब्रेक के बाद सेट पर आकर खुश है, लेकिन साथ में गम भी है क्योंकि सीजन खत्म होने वाला है। बता दें कि राखी को 'देख भाई देख', 'बनेगी अपनी बात' और 'हम पांच' जैसे शो में अभिनय के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा, "यहां इस सेट पर लौट कर एक मिश्रित भावना आ रही है। हम लंबे ब्रेक के बाद एक साथ समय बिताने के लिए खुश हैं, लेकिन इस वजह से दुखी भी हैं कि शो खत्म होने वाला है।"
मई में, निर्माता एकता कपूर ने पुष्टि की थी कि 'नागिन 4' जल्द ही समाप्त हो जाएगा, लेकिन वह तुरंत पांचवें सीजन के साथ वापस आने की योजना बना रही है।
इस बीच, राखी एक नए कॉमेडी शो 'तेरा क्या होगा आलिया' में अभिनय करेंगी।
उन्होंने कहा, "मैं अपने नए शो के सेट पर नए दोस्त, नए परिवार और नई यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं एक मजेदार भूमिका निभा रही हूं क्योंकि मुझे कॉमेडी शो करने में मजा आता है।"
from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2DDpFfl
via IFTTT

No comments
COMMENT YOUR THOUGHT LET ME KNOW