Video Of Day

Breaking News

कोरोना का आंकड़ा 10 लाख के पार, राहुल गांधी ने बताया अगस्त में कितने होंगे मामले

Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

देश में दिनों दिन घातक होते जा रहे कोरोना संक्रमण के हालात के बीच गुरुवार रात देश में पॉजिटिव लोगों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है। इस बीच शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट कर अगस्त में कोरोना संक्रमितों की संख्या का अनुमान लगाया है। राहुल गांधी के अनुसार अगस्त में भारत में 20 लाख लोग कोरोना से संक्रमित होंगे। 14 जुलाई को जब कोरोना का आंकड़ा 9 लाख के पार पहुंचा था तब भी राहुल गांधी ने इसी सप्ताह इसके 10 लाख होने की भविष्यवाणी की थी। 

आज सुबह ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा

10,00,000 का आँकड़ा पार हो गया। इसी तेज़ी से #COVID19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20,00,000 से ज़्यादा संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए।

बता दें कि राहुल गांधी कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से ही सरकार की नीतियों के खिलाफ रहे हैं। राहुल गांधी ने पहले लॉकडाउन और फिर प्रवासी समस्या को लेकर सरकार की काफी आलोचना की थी। राहुल गांधी सरकार को आर्थिक नीतियों को लेकर भी घेर चुके हैं। 

Rahul Tweet

Rahul Tweet

संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या गुरुवार को 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। साथ ही देश में कोरोना के रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 24,915 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 6,12,815 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं। हालांकि, देश में अब रोजाना 30 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। Covid19india.org के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के 10 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अगर रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 6,12,815 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए कोरोना मरीजों का आधिकारिक आंकड़ा अगले दिन सुबह जारी किया जाएगा।

24 घंटे में 32000 से ज्यादा मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 16 जुलाई, 2020 यानी गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज़्यादा 32,695 नए COVID-19 केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 606 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश मे कोरोना वायरस के अब तक कुल पॉजिटिव मामले 9,68,876 हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10% हो गया है, यानी जितने भी सैंपलों की जांच की जा रही है, उनमें से 10 फीसदी मामले पॉजिटिव निकल रहे हैं। 



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3jaNJXb
via IFTTT

No comments

COMMENT YOUR THOUGHT LET ME KNOW