Video Of Day

Breaking News

पुलिस कस्टडी में पिता-बेटे की मौत पर भड़के सेलेब्स, लगाई न्याय की गुहार

सेलेब्स ने लगाई न्याय की गुहार Image Source : INSTAGRAM: @IHANSIKA/@RITEISHD

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। रंग को लेकर भेदभाव करने के लिए दुनियाभर में आलोचना भी हुई। अब तमिलनाडु के पी जयराज और उसके बेटे जे फेनिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति सेलेब्स का गुस्सा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की मौत तुतिकोरिन में कथित तौर पर पुलिस कस्टडी में हुई है। ट्विटर पर #JusticeForJeyarajAndFenix भी ट्रेंड हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद सभी गुस्से और सदमे में हैं। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर बताया गया कि कितनी बर्बरता से जयराज और बेनिक्स की पुलिस कस्टडी में मौत हुई है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर सतनकुलम पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए लेकर गई थी। अब सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने न्याय की मांग की है। वहीं, बॉलीवुड में भी तापसी पन्नू, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा सहित कई सेलेब्स ने वीडियो शेयर किया है।  

हंसिका मोटवानी ने ट्वीट किया, 'जयराज और फेनिक्स के साथ हुई बर्बरता के बाद डरी हुई हूं। कानून सभी के लिए एक समान है और इन्हें न्याय मिलना चाहिए।'

अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है और न्याय की मांग की है। 

साउथ इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों ने भी न्याय की मांग की:

इस घटना की खबर ने बॉलीवुड को भी झकझोर दिया है। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और तापसी पन्नू ने रोष व्यक्त किया है और परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

 



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/31mrcQM
via IFTTT

No comments

COMMENT YOUR THOUGHT LET ME KNOW