Video Of Day

Breaking News

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भोंसले' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, एक्टर ने शेयर किया ट्रेलर

मनोज बाजपेयी Image Source : INSTAGRAM/BAJPAYEE.MANOJ

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म भोंसले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। मनोज बायपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-भोंसले का सोनीलिव पर 26 जून को प्रीमियर होगा। फिल्म में मनोज एक पुलिस कॉन्सटेबल के किरदार में नजर आए हैं।

मनोज बाजपेयी ने कहा-मैं काफी उत्साहित हूं कि 'भोंसले' मेरे विश्वास प्रणाली का एक प्रोडक्ट है, जिसने मुझे बहुत अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा मिली और दूसरा एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स (APSA) का प्रीमियर सोनीलीव पर होगा। यह मेरे और पूरी टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है! स्ट्रीमिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।

भोंसले की कहानी एक पुलिस कॉन्सटेबिल के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्रवासियों को उनकी स्थानीय नेताओं के साथ लड़ाई में मदद करता है।

भोंसले को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ संतोष जुवेकर और इपशिता चक्रवर्ती सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।



from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2AREfPh
via IFTTT

No comments

COMMENT YOUR THOUGHT LET ME KNOW